Haldwani Residents Get Relief as Toilet Construction Begins at DC Chowk डीसी में नए शौचालय का संचालन सप्ताहभर में शुरू होगा, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Residents Get Relief as Toilet Construction Begins at DC Chowk

डीसी में नए शौचालय का संचालन सप्ताहभर में शुरू होगा

हल्द्वानी के डीसी चौराहे पर वर्षों से शौचालय की कमी से परेशान लोगों की समस्याओं का समाधान हो गया है। हिन्दुस्तान के बोले हल्द्वानी अभियान के तहत यहां एक लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 22 May 2025 07:54 PM
share Share
Follow Us on
डीसी में नए शौचालय का संचालन सप्ताहभर में शुरू होगा

हल्द्वानी। डीसी चौराहे के पास कई साल से शौचालय नहीं होने से परेशान लोगों की समस्याओं का आखिरकार समाधान हो गया है। ‘हिन्दुस्तान के बोले हल्द्वानी अभियान के तहत क्षेत्र की समस्या उठाए जाने के बाद यहां शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही शौचालय का संचालन शुरू किया जाएगा। डीसी चौराहे पर नगर निगम की 22 सहित करीब नौ सौ दुकानें संचालित होती हैं। जिनमें सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा यहां जरूरी काम से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। यहां पास में ही प्राथमिक विद्यालय बमोरी भी संचालित होता है। शहर का मुख्य चौराहा होने के बावजूद यहां शौचालय नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

इसके अलावा आसपास गंदगी की समस्या रहती थी। आपके प्रिय समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान की ओर से बोले हल्द्वानी संवाद के तहत 8 अप्रैल के अंक में ‘हजारों नौकरी पेशा लोगों के लिए एक शौचालय नहीं, ना ही पीने का पानी शीर्षक के साथ लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर छपने के बाद नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यहां एक लाख रुपये की लागत से शौचालय निर्माण कार्य शुरू कराया। यहां लोगों की सुविधा के एक यूरिनल और एक महिला शौचालय बनाया गया है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि शौचालय का निर्माण कार्य पूरा होने को है सप्ताहभर में इसे शुरू कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।