Leopard Attack in Haldwani 74-Year-Old Woman Dies After Assault भुजियाघाट में गुलदार ने वृद्धा की जान ली, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsLeopard Attack in Haldwani 74-Year-Old Woman Dies After Assault

भुजियाघाट में गुलदार ने वृद्धा की जान ली

हल्द्वानी में एक 74 वर्षीय महिला पुष्पा देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया, लेकिन गंभीर हालत में अस्पताल लाए जाने पर उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने क्षेत्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 1 June 2025 01:06 PM
share Share
Follow Us on
भुजियाघाट में गुलदार ने वृद्धा की जान ली

हल्द्वानी। बीती रात गुलदार ने भूजियाघाट के पास एक महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में महिला को एसटीएच लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज क्षेत्र में भुजियाघाट के पास मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी (74) पर शनिवार रात साढ़े 10.30 बजे बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दाबकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया। गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया।

देर रात महिला को एसटीएच लाया गया जहां इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई। मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। इधर, हल्द्वानी में शव के पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।