West Bengal Police Interrogates Tanya Sheikh in Minor Abduction Case at Haldwani Jail देह व्यापार गिरोह की तान्या शेख से पश्चिम बंगाल पुलिस ने की पूछताछ, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsWest Bengal Police Interrogates Tanya Sheikh in Minor Abduction Case at Haldwani Jail

देह व्यापार गिरोह की तान्या शेख से पश्चिम बंगाल पुलिस ने की पूछताछ

- हल्द्वानी उप कारागार में दो घंटे तक चली तान्या शेख और उसके साथी

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 4 Sep 2024 08:04 PM
share Share
Follow Us on
देह व्यापार गिरोह की तान्या शेख से पश्चिम बंगाल पुलिस ने की पूछताछ

-पश्चिम बंगाल पुलिस ने हल्द्वानी जेल में तान्या और साथी से दो घंटे किए सवाल -नाबालिग के अपहरण के मामले में पश्चिम बंगाल में भी दर्ज है एक मुकदमा

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उप कारागार, हल्द्वानी में पिछले करीब पांच महीने से बंद देह व्यापार गिरोह चलाने की आरोपी तान्या शेख पर उत्तराखंड ही नहीं पश्चिम बंगाल में भी मुकदमा चल रहा है। उस पर नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने का आरोप है। इसी मामले में बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस यहां पहुंची और उप कारागार में जाकर तान्या से पूछताछ की।

पश्चिम बंगाल के जिला 24 परगना की निवासी तान्या यहां उप कारागार में बंद है। पुलिस का आरोप है कि भोटिया पड़ाव क्षेत्र में रहकर वह देह व्यापार का धंधा चला रही थी। गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस उसके अड्डे पर पहुंची तो वह छत से कूदकर फरार हो गई थी। इसके बाद उसे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। उसके चंगुल से पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की को आजाद कराया गया था। इस नाबालिग के अपहरण के आरोप का मुकदमा पश्चिम बंगाल के संबंधित थाने में दर्ज है। इसी मामले में पूछताछ के सिलसिले में पश्चिम बंगाल पुलिस बुधवार को यहां पहुंची। उप कारागार में वहां की पुलिस ने आरोपी तान्या शेख और उसके साथी रजत से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद दोनों बंदियों को उनकी बैरक में वापस भेज दिया गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि नियमानुसार पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस जेल से वापस लौट गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।