heavy traffic jam on all routes including Haldwani to Kainchidham, Nainital, Bhimtal and Ramnagar VIDEO: नैनीताल फुल है, सब घर लौट जाइए.. पहाड़ पर भयानक जाम के बाद पुलिस ने किया अनाउंसमेंट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़heavy traffic jam on all routes including Haldwani to Kainchidham, Nainital, Bhimtal and Ramnagar

VIDEO: नैनीताल फुल है, सब घर लौट जाइए.. पहाड़ पर भयानक जाम के बाद पुलिस ने किया अनाउंसमेंट

वीकेंड पर उत्तराखंड के पहाड़ों पर भीषण जाम देखने को मिला। हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक सभी रास्ते खचाखच भरे नजर आए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम ये था कि सुरक्षाकर्मी को माइक से अनाउंसमेंट करना पड़ा कि सब लोग वापस लौट जाएं।

Anubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नैनीतालMon, 9 June 2025 07:00 AM
share Share
Follow Us on
VIDEO: नैनीताल फुल है, सब घर लौट जाइए.. पहाड़ पर भयानक जाम के बाद पुलिस ने किया अनाउंसमेंट

वीकेंड पर पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरा नैनीताल जिला यातायात जाम से जकड़ा रहा। हल्द्वानी से कैंचीधाम, नैनीताल, भीमताल और रामनगर समेत सभी रूट पर भारी जाम की स्थिति रही। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर भुजियाघाट से काठगोदाम तक 5 किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को ढाई घंटे से अधिक का समय लग गया। भीषण गर्मी के बीच यात्री और पर्यटक बुरी तरह तपे। नैनीताल की ओर केवल उन्हीं पर्यटक वाहनों को प्रवेश दिया गया, जिन्होंने पहले से होटल बुक कराए थे।

'सब लोग घर लौट जाइए'

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ। वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी माइक से अनाउसमेंट करता दिखा। सुरक्षाकर्मी लोगों से अपील कर रहा था कि नैनीताल फुल हो चुका है सभी लोग अपने-अपने घर को लौट जाइए। पहाड़ पर लोगों को ना होटलों में जगह तक नहीं मिल रही है। वहीं नैनीताल जाने में भारी जाम की वजह से हालत खराब हो रही है।

नैनीताल तक भीषण जाम

रविवार को काठगोदाम से भुजियाघाट तक सुबह दस बजे से ही जाम की स्थिति रही। अपराह्न तीन बजे तक यह स्थिति रही। नैनीताल में वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण पुलिस ने काठगोदाम में वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। यहां 80 से 90 पर्यटकों की बसों, कारों को रोका गया। जबकि आगे निकले वाहन भुजियाघाट, रानीबाग, दोगांव, काठगोदाम से आगे फंस गए। सीपीयू और यातायात पुलिस ने एक-एक करके किसी तरह पहाड़ जाने वाली टैक्सी, बसों के अलावा पर्यटक वाहनों को निकाला। जाम से परेशान लोगों ने सोशल मीडिया में अपनी भड़ास निकाली। दीपक पनेरू नाम के एक यूजर ने लिखा कि उन्हें गौलापुल से शीशमहल आने में पूरा एक घंटे का समय लगा। वहीं राहुल बुंगला नाम के यूजर ने लिखा कि भुजियाघाट से हल्द्वानी शहर आने में तीन घंटे का समय लग गया। लोगों ने पुलिस से व्यव्स्थाओं में सुधार की मांग की है।

सुबह से शाम तक रेंगते रहे वाहन, पैदल गए पर्यटक

भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर भवाली से कैंची तक लगने वाला जाम अब नासूर बन गया है। रविवार को कैंची धाम में सुबह पांच बजे से देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जिसके चलते निगलाट से कैंची धाम तक 3 किमी लंबा जाम लग गया। अल्मोड़ा और उससे आगे जाने वाले यात्री और पर्यटकों के वाहनों को भवाली से वाया रामगढ़ होकर अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा। कई पर्यटक परिवार के साथ ही भवाली से कैंची तक पैदल चलने को मजबूर हुए।

कैंची धाम आने वाले भक्तों को जाम के चलते तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोगों को भवाली से कैंची पहुंचने में दो घंटे लग गए। आपके प्रिय अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने भवाली से कैंची धाम तक जाम लगने के कारणों की पड़ताल की। पता चला कि प्रशासन के नियमों के विरुद्ध टैक्सी वाहन और बाइकें वीकेंड पर बेरोकटोक कैंची धाम तक पहुंच रहे हैं। जबकि, वीकेंड पर दोपहिया वाहनों पर पाबंदी है। कई पर्यटकों के वाहनों पर हूटर तक बजते मिले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।