कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला
चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला जलाते हुए उन्होंने सरकार की नीतियों पर नाराजगी...

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं और भाजपा के प्रदेश प्रभारी के गैरजिम्मेदाराना बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका। मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका। साथ ही सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान पीसीसी सदस्य और वरिष्ठ नेत्री अलका पाल ने कहा कि चारधाम यात्रा में हो रही दुर्घटनाएं प्रदेश सरकार की गंभीर लापरवाही का नतीजा हैं। तीर्थ यात्रियों की जान से जुड़ा यह मामला सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है।
उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और शहीद यात्रियों के प्रति अपमानजनक बताया। कांग्रेसियों ने हेलीकॉप्टर हादसों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच और पीड़ित परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। यहां महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, मंसूर मंसूरी, संदीप सहगल, अब्दुल कादिर, नजमी अंसारी, मंसूर मेफेयर, सुंदरलाल पाल, अनीस अंसारी, सुभाष पाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।