Guru Arjun Dev Ji Martyrdom Day Celebrated with Akhand Path and Sweet Sherbat Distribution बाजपुर में श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरू अुर्जन देव जी शहीदी दिवस,, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsGuru Arjun Dev Ji Martyrdom Day Celebrated with Akhand Path and Sweet Sherbat Distribution

बाजपुर में श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरू अुर्जन देव जी शहीदी दिवस,

पांचवी पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के भोग के

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरFri, 30 May 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
बाजपुर में श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरू अुर्जन देव जी शहीदी दिवस,

बाजपुर, संवाददाता। पांचवी पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को अखंड पाठ हुआ। अखंड पाठ के भोग के बाद सेवादारों ने छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया। गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस पर आयोजित समागम में कीर्तन करते हुए रागी जत्थे द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कहा कि शहीदों के सरताज कहे जाने वाले श्री गुरु अर्जुन देव महाराज ने जोर-जुल्म के खिलाफ खड़े होकर शहादत दी। कहा कि मुगल बादशाह जहांगीर ने उन्हें यातनाएं दीं, लेकिन उन्होंने कभी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा।

वहीं पहुंचे टाढ़ी जत्थे ने अपने चिर परिचित अंदाज में गुझ अर्जुन देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा साहिब के बाहर मुख्य सड़क पर गुरु के प्यारों ने छबील लगार राहगीरों को मीठा शर्बत वितरित किया। वहीं गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा तथा हरमिंदर सिंह लाडी आदि ने राहगीरों को छबील पिलाई। यहां हरमिंदर सिंह लाडी, मंगा सिंह, गामा सिंह, कुलजीत सिंह, जगतार सिंह, कश्मीर सिंह, बाज सिंह, अर्जुन सिंह, मलकीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।