Central School Classes to Start in Kotdwar Announcement by Speaker Ritu Khanduri इसी सत्र से आरंभ होगी केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं: ऋतु, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsCentral School Classes to Start in Kotdwar Announcement by Speaker Ritu Khanduri

इसी सत्र से आरंभ होगी केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं: ऋतु

समस्त कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए गुरूवार का दिन खुशी भरकर लाया जब प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इसी सत्

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारThu, 12 June 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
इसी सत्र से आरंभ होगी केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं: ऋतु

समस्त कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए गुरुवार का दिन खुशी भरकर लाया जब प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इसी सत्र से एक महीने के अंदर केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की। इससे केंद्रीय विद्यालय के लिए आंदोलन कर रहे संगठनों और पूर्व सैनिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस संबध में आयोजित प्रैस वार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से वे विद्यालय की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयासरत रही। शासन स्तर पर फाइल स्वीकृति की प्रक्रिया में थी, जिसमें अब सफलता प्राप्त हुई है। ये कोटद्वारवासियों के सामूहिक प्रयासों एवं आशीर्वाद का परिणाम है।

कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना मगनपुर, किशनपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के भवन में की जाएगी। भूमि का निःशुल्क हस्तांतरण पहले ही किया जा चुका है। विद्यालय में प्रारंभिक रूप से कक्षा 1 से 5 तक की प्रवेश प्रक्रिया आगामी 30 दिनों के भीतर पूर्ण कर, इसी शैक्षणिक सत्र से संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। मौके पर उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।