New Executive Committee Formed for Kanvashram Village Self-Governance Committee विनय किशोर रावत बने अध्यक्ष, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsNew Executive Committee Formed for Kanvashram Village Self-Governance Committee

विनय किशोर रावत बने अध्यक्ष

कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। विनय किशोर रावत को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर विमल रावत उपाध्यक्ष, नेत्र सिंह रावत सचिव, यशपाल सिंह बिष्ट उप सचिव और शूरवीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारThu, 15 May 2025 03:12 PM
share Share
Follow Us on
विनय किशोर रावत बने अध्यक्ष

कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। कार्यकारिणी में विनय किशोर रावत को अध्यक्ष चुना गया है। इस संबध में समिति सदस्यों की कौड़िया स्थित समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा विमल रावत को उपाध्यक्ष, नेत्र सिंह रावत को सचिव,यशपाल सिंह बिष्ट को उप सचिव व शूरवीर खेतवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। राकेश कुमार अग्रवाल डा. वी सी शाह, विजेंद्र नेगी और डा. गीता रावत शाह को सलाहकार मंडल व पूरण सिंह रावत और सुरेंद्र लाल आर्य को समिति संरक्षक पद की जिम्मदारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।