Eid-ul-Azha Celebrated with Joy by Muslim Community in Pauri धूमधाम से मनाया ईद का पर्व , Pauri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsEid-ul-Azha Celebrated with Joy by Muslim Community in Pauri

धूमधाम से मनाया ईद का पर्व

पौड़ी। शहर में ईदउल अजहा का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यह त्यौहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता ह

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSat, 7 June 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनाया ईद का पर्व

शहर में ईदउल अजहा का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यह त्योहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है इस्लाम धर्म में से कुर्बानी का त्योहार कहा जाता है। मुख्यालय पौड़ी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को लोअर बाजार स्थित ईदगाह में नमाज अदा कर देश के अमन चैन की दुआ मांगी। शहर की लोअर बाजार स्थित जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती मोहम्मद तारीक और उनके सहयोगी मोहम्मद नाजिम ने सभी लोगों को नमाज अदा करवाई। इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इनायत हुसैन ने बताया कि आज का दिन बहुत बड़ी खुशी का दिन है इस खुशी के दिन को उनके पैगंबर और उनके बेटे की याद में मनाया जाता है।

बताया कि सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद अपने-अपने घरों पर कुर्बानी की रस्म अदा की। सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले लग कर ईद की बधाई दी। वहीं, इमाम ने नमाज पढ़ने आए लोगों को ईद के त्योहार को मनाने का महत्व बताया। इस मौके पर इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद लोअर बाजार पौड़ी के अध्यक्ष इनायत हुसैन, सचिव अख्तर कुरैशी, कोषाध्यक्ष नफीस हुसैन फारूक, राहत हुसैन, इमरान हुसैन, अकबर अली, हाजी अजीजुल वहीद, हाजी फारूक आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।