कैंप में छात्र-छात्राओं की हुई हेल्थ की जांच
शुक्रवार को राठ महाविद्यालय पैठाणी में हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई। सौ से अधिक छात्रों की स्वास्थ्य जांच की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य ने...

शुक्रवार को राठ महाविद्यालय पैठाणी और यूथ रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के विषय में भी जानकारी दी गई। कैंप में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं के हेल्थ की जांच भी हुई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार नेगी ने रेड क्रॉस स्वयंसेवियों से रेडक्रॉस के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परिस्थितियों में मानवता की सेवा के लिए तैयार रहने चाहिए। सीएससी पैठणी से वंदना शेखर ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। फार्मासिस्ट मीनाक्षी सेमवाल ने स्वयंसेवियों को फूड पॉइजनिंग के विषय में बताया।
शिविर में रेड क्रॉस प्रभारी राम सिंह नेगी ,डॉ अखिलेश सिंह, डॉ मंजीत सिंह ,डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ राजकुमार पाल, डॉ वीरेंद्र चंद्र, डॉ देव कृष्ण थपलियाल सहित महाविद्यालय के शिक्षक व यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।