14th Book Fair Kitaab Kautik in DDHIT from June 6 to 8 Celebrating Literature and Culture डीडीहाट में छह जून से किताब कौतिक का 14वां पुस्तक मेला लगेगा, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh News14th Book Fair Kitaab Kautik in DDHIT from June 6 to 8 Celebrating Literature and Culture

डीडीहाट में छह जून से किताब कौतिक का 14वां पुस्तक मेला लगेगा

पिथौरागढ़ में किताब कौतिक अभियान का 14वां पुस्तक मेला डीडीहाट में 6 जून से 8 जून तक आयोजित होगा। इस मेले में 50 प्रकाशकों की लगभग 60 हजार पुस्तकें दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम में साहित्यिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 28 May 2025 11:55 AM
share Share
Follow Us on
डीडीहाट में छह जून से किताब कौतिक का 14वां पुस्तक मेला लगेगा

पिथौरागढ़। किताब कौतिक अभियान का 14वां पुस्तक मेला डीडीहाट में लगेगा। बुधवार को हेम पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तक मेला आगामी छह जून से शुरू होगा, जो आठ जून तक चलेगा। कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक संजू पंत ने बताया कि साहित्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति का उत्सव किताब कौतिक 13 सफल पड़ावों के बाद अपने चौदहवें चरण में डीडीहाट पहुंच रहा है। पुस्तक मेले में आओ, दोस्ती करें किताबों से के विचार के साथ 50 प्रकाशकों की करीब 60 हजार पुस्तकें साहित्य प्रेमियोंप्रेमियों के अवलोकन और खरीद के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस कार्यक्रम की थीम पहाड़ में स्वरोजगार रखी गई है।

तीन दिनों में साहित्यिक परिचर्चा, प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बात, बच्चों के लिए विज्ञान कोना, नेचर वाक, रॉक क्लाइम्बिंग, आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या, हस्त-शिल्प स्टाल्स सहित कई रोचक कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी होंगी। किताब कौतिक में पद्मश्री बसंती बिष्ट, पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल, रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया, पर्यावरणविद किशन सिंह मलड़ा, बाल साहित्यकार उदय किरौला, प्रसिद्ध शिकारी लखपत सिंह राणा, बाल कलाकार शिवांशु मेहता, प्रियांशी रावत, स्कीइंग चैंपियन मेनका गुंज्याल और साहसिक खेल और पर्यटन विशेषज्ञ तरुण माहरा सहित कई प्रसिद्ध साहित्यकार आदि शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।