Pithoragarh Goldsmith Union Leader Indra Lal Verma Passes Away at 87 Traders Mourn स्वर्णकार संघ के संरक्षक के निधन से शोक, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsPithoragarh Goldsmith Union Leader Indra Lal Verma Passes Away at 87 Traders Mourn

स्वर्णकार संघ के संरक्षक के निधन से शोक

पिथौरागढ़ में स्वर्णकार संघ के संरक्षक इन्द्र लाल वर्मा का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस घटना से व्यापारियों में शोक की लहर है। स्वर्णकारों ने बाजार बंद रखा और शोक सभा का आयोजन किया। कई प्रसिद्ध...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 17 June 2025 01:43 PM
share Share
Follow Us on
स्वर्णकार संघ के संरक्षक के निधन से शोक

पिथौरागढ़। नगर में स्वर्णकार संघ के संरक्षक इन्द्र लाल वर्मा का 87वर्ष की आयु में निधन हो गया। इससे व्यापारियों में शोक की लहर है। मंगलवार को शोक में स्वर्णकारों ने बाजार बंद रखी। इस दौरान वर्मा-चौधरी समाज व पिथौरागढ स्वर्णकार संघ पुराना बाजार के स्वर्णकारों ने शोक सभा की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वर्मा के निधन पर निर्मल चौधरी, एमएल वर्मा, नवीन चौधरी, रामदेव वर्मा, दीपक चौधरी, मुकुल चौधरी, यश चौधरी, कृष्णा वर्मा, अनिल वर्मा, नवीन वर्मा, अभय वर्मा, पूरन लाल वर्मा, बसन्त वर्मा, सुनील वर्मा, पार्षद सुशील खत्री आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।