Protest by Revenue Inspectors in Berinag Work Boycott Commences कार्य बहिष्कार राजस्व उपनिरीक्षक, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsProtest by Revenue Inspectors in Berinag Work Boycott Commences

कार्य बहिष्कार राजस्व उपनिरीक्षक

बेरीनाग में पर्वतीय राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया। मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए उन्होंने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। यदि सरकार ने उनकी मांगें...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 3 June 2025 04:29 PM
share Share
Follow Us on
कार्य बहिष्कार राजस्व उपनिरीक्षक

बेरीनाग। पर्वतीय राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। मंगलवार को यहां राजस्व उपनिरीक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि अगर उनकी मांगों को लेकर शीघ्र ही सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो वह आगामी पंचायती चुनाव के समय भी पूर्ण कार्य बहिष्कार और कलमबंद हड़ताल करेंगे। यहां सूर्य प्रकाश पांडे, राहुल खाती, हरीश कुमार, संजय सिंह खड़ायत, शैलेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, रितेश कुमार, नीतू तिवारी, दीनदयाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।