Suresh Chandra Joshi Inspects Development Work in Moonakot Promotes Dairy Farming Schemes अपर सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsSuresh Chandra Joshi Inspects Development Work in Moonakot Promotes Dairy Farming Schemes

अपर सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा

दुग्ध विकास विभाग के अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी ने मूनाकोट विकासखंड के रियांसी और सौड़लेख गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए महिलाओं को पशुपालन और दुग्ध विकास योजनाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 14 May 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
अपर सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा

झूलाघाट। दुग्ध विकास विभाग के अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी ने बुधवार को मूनाकोट विकासखंड के रियांसी व सौड़लेख गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। रियांसी व सौड़लेख गांव में पशुपालन व दुग्ध विकास से जुड़ी महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। अपर सचिव जोशी ने अधिकारियों को विकासखंड में चल रही योजनाओं से गरीब काश्तकारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मनरेगा सहायक संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद ने बताया की अपर सचिव ने मनरेगा से लाभान्वित काश्तकारों से स्वरोजगार को लेकर भी चर्चा की।

खंड विकास अधिकारी आशा मेहता,एडीओ पंचायत सोहन लाल वर्मा,मनोज धामी, प्रवीण धामी, कमलेश सिंह बिष्ट सहित उद्यान व कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।