New Executive Committee Formed for Doiwala Blood Group Help Committee साकिर अध्यक्ष और आसिफ बने सचिव, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsNew Executive Committee Formed for Doiwala Blood Group Help Committee

साकिर अध्यक्ष और आसिफ बने सचिव

डोईवाला में एक मदद ब्लड ग्रुप समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। साकिर हुसैन को अध्यक्ष और आसिफ हसन को सचिव बनाया गया। बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। समिति का मुख्य उद्देश्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषSun, 1 June 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
साकिर अध्यक्ष और आसिफ बने सचिव

एक मदद ब्लड ग्रुप समिति डोईवाला की नई कार्यकारिणी गठित हुई, जिसमें साकिर हुसैन को अध्यक्ष और आसिफ हसन को सचिव बनाया गया। रविवार को एक मदद ब्लड ग्रुप समिति डोईवाला के स्वयंसेवकों की बैठक कुड़कावाला स्थिति कार्यालय में हुई। बैठक में स्वयंसेवकों की सर्वसम्मति से समिति की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें साकिर हुसैन को अध्यक्ष जबकि संदीप जोशी को उपाध्यक्ष बनाया गया। आसिफ हसन को सचिव, अब्दुल माजीद अंसारी को सह सचिव जबकि शहदाब हसन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारणी सदस्य में कमाल अहमद, विनोद बगियाल, मो. आसिफ, परवेज अली को नामित किया गया है। इसके अलावा संरक्षक एडवोकेट अभिनव शर्मा, मनोहर सिंह सैनी, सुवर्धन शाह, एडवोकेट अशरफ अली, जावेद हुसैन को बनाया गया।

नवनियुक्त समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराना ही हमारा उद्देश्य है। समिति सचिव आसिफ हसन ने कहा कि समिति लंबे समय से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। बैठक में अब्दुल माजीद अंसारी, शहदाब हसन, कमाल अहमद, परवेज अली, सुमित थपलियाल, मोहम्मद आसिफ आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।