प्रतिबंधित मांस के साथ चार गिरफ्तार
रुड़की। सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार को एक मकान में छापा मारकर 150 प्रतिबंधित मांस

सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार को एक मकान में छापा मारकर 150 प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपी हिरासत में लिए है। पुलिस ने केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के गांव टोडा एहतमाल में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने 150 किलो प्रतिबंधित मांस व कटान उपकरण बरामद किए है। जबकि एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से जुल्फकार पुत्र इकबाल, इक्तियाज पुत्र शराफत, इरशाद पुत्र शब्बीर, अजीज पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम खंजरपुर का गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।