Congress Honors Jawaharlal Nehru on 61st Death Anniversary नेहरू के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsCongress Honors Jawaharlal Nehru on 61st Death Anniversary

नेहरू के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया

रुड़की,संवाददाता। कांग्रेसियों ने मंगलवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और देश के स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्र

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीTue, 27 May 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
नेहरू के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया

कांग्रेसियों ने मंगलवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और देश के स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने नेहरू द्वारा दिए गए बलिदान और देशहित में किए गए कार्यों के बारें में विस्तार से चर्चा की। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रामकिशन धीमान और संचालन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने किया। पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि नेहरू न केवल एक व्यक्ति बल्कि एक विचार थे। उन्होंने एक शिक्षित और अमीर परिवार जन्म लेकर भी देश के गरीबों और पीड़ितों का दर्द समझा तथा अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।