पर्यावरण है तो हम हैं: साबरी
सुल्तानपुर। साबिर फरीदी विकास समिति ने गुरुवार देर शाम को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रिजवान साबरी ने गांव में अलग-

साबिर फरीदी विकास समिति ने गुरुवार देर शाम को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रिजवान साबरी ने गांव में अलग-अलग जगह पर कई फलदार और छायादार पौधे लगाए। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण है तो हम हैं और अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो आने वाली पीढ़ियों को समस्याओं का सामना करना होगा। कहा कि सरकार के साथ आमजन को भी अपने स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए कदम उठाने होंगे तभी पर्यावरण संरक्षण हो पाएगा। इस दौरान मेहरबान, सोभीत, जमील, हनीफ, साजिंद, इरफान, रईस, इस्तकार, कल्लू, तस्लीम, शाहजान, नफीस मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।