विश्वनाथ जगदीशिला डोली आज से रुद्रप्रयाग में भ्रमण करेगी
इस वर्ष भी बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली की रथयात्रा उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेगी। 25 वर्षों के बाद यात्रा 26वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। रुद्रप्रयाग में श्रद्धालुओं द्वारा मंत्री...

बीते सालों की तरह इस वर्ष भी बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली की रथयात्रा उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेगी। उत्तराखंड में 25 वर्ष भ्रमण पूरा करने के बाद यात्रा 26वें वर्ष में प्रस्थान कर रही है। डोली रथयात्रा के संयोजक उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में शुक्रवार आज रुद्रप्रयाग पहुंचेगी। रुद्रप्रयाग पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों द्वारा डोली रथयात्रा की रजत जयंती पूर्ण करने पर मंत्री प्रसाद नैथानी को रजत मुकुट पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में डोली रथयात्रा का जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों द्वारा 11 बजे खांखरा में नरेन्द्र सिंह बिष्ट निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य, नरेन्द्र ममगाईं, दिनेश ममगाईं एवं महिला कीर्तन मण्डली खांखरा द्वारा स्वागत किया जाएगा।
जबकि 12 बजे होटल ज्वाल्पा पैलेस गुलाबराय में समस्त जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत एवं भोग लगाया जाएगा। दोपहर 2 बजे दक्षिण काली मन्दिर तिलवाड़ा में विशन सिंह जगवाण, नपा अध्यक्ष विनीता पुरी, अनिल रावत, कुलदीप जगवाण, देवेश्वरी नेगी, शान्ति भट्ट, रेखा भण्डारी, सुरेंद्र सकलानी व्यापार सभा अध्यक्ष, सीमा गोस्वामी, योगेश गोस्वामी एवं महिला कीर्तन मण्डली तिलवाड़ा द्वारा स्वागत किया जाएगा। अपराह्नन 3 बजे बजे तुनटेश्वर महादेव मंदिर तुनेटा में धनराज बंगारी, रणबीर गुसाई, कर्ण सिंह बंगारी, प्रदीप बंगारी एवं महिला कीर्तन मण्डली तुनेटा द्वारा स्वागत होगा। सांय 4 बजे बैनोली में देवी प्रसाद नौटियाल पूर्व प्रधान, महिला मंगल दल बैनोली द्वारा स्वागत किया जाएगा। 5 बजे मयाली में सुरेंद्र सकलानी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस, चेतन भण्डारी व्यापार सभा अध्यक्ष, डॉ गोपाल काला, नरोत्तम काला, ललित काला, राकेश काला आदि के साथ महिला मंगल दल मयाली द्वारा स्वागत, 6 बजे थाती देवी मंदिर जखोली में रथयात्रा के रुद्रप्रयाग संयोजक संरक्षक प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह चौहान, विजेंद्र सिंह मेवाड़, लखपति देवी प्रधान, महिला मंगल दल जखोली द्वारा स्वागत किया जाएगा। 31 मई को सुबह 9.30 बजे प्रातः बजीरा, 10 बजे ममणी, 10.30 बजे अमकोटी, 11 बजे फतेडू में सौकार सिंह राणा एवं अन्य साथियों द्वारा डोली होगा। 11.30 बजे बुढना में सुनील नैथानी के पिता स्वर्गीय नैथानी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण स्थल में डोली का स्वागत होगा। 12.30 बजे चिरबटियां, लुठियाग में अर्जुन सिंह मेहरा, केके टेलर, रुप सिंह मेहरा, महिला मंगल दल लुठियाग, चिरबटिया द्वारा डोली स्वागत किया जाएगा। इसके बाद जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा से जनपद टिहरी गढ़वाल के लिए डोली रथयात्रा का प्रस्थान करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।