एसएसबी के स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
सितारगंज में एसएसबी 57वीं वाहिनी के 14वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। कमांडेंट मनोहर लाल ने वाहिनी के इतिहास पर प्रकाश डाला और...

सितारगंज, संवाददाता। एसएसबी 57वीं वाहिनी सितारगंज के 14वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। इस दौरान प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को चले कार्यक्रमों को गौरवशाली उत्सव के रूप में मनाया गया। कमांडेंट मनोहर लाल ने 57वीं वाहिनी के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल का उद्देश्य केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के बीच राष्ट्रभक्ति, भाईचारे और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न कार्यक्रमों में बल कर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने सक्रिय भागीदारी की। रंगारंग कार्यक्रमों ने जहां देशभक्ति का संदेश दिया, वहीं सांस्कृतिक विविधता की झलक भी प्रस्तुत की। यहां सेवानिवृत्त कमांडेंट एलपी उपाध्याय, कैप्टन शुभम सहाय, एसबीआई प्रबंधक महेश गोस्वामी ने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।