Former MLA Rajesh Shukla Demands Direct Elections for District Panchayat and Block Heads in Uttarakhand जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख सीधे चुने जनता : शुक्ला, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsFormer MLA Rajesh Shukla Demands Direct Elections for District Panchayat and Block Heads in Uttarakhand

जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख सीधे चुने जनता : शुक्ला

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार भी इसी पर विचार कर रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 8 June 2025 05:33 PM
share Share
Follow Us on
जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख सीधे चुने जनता : शुक्ला

किच्छा, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से करने की मांग की है। रविवार को शुक्ला ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि उन्होंने पत्र में लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी आगामी जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से कराने पर विचार कर रही है। कहा कि ये चुनाव सीधे जनता से होने पर धन एवं बाहुबल के प्रभाव का अंत होगा। नगर निकाय, विधानसभा एवं लोकसभा के निर्वाचित प्रतिनिधि की भांति जनता जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख से सीधे सवाल एवं संवाद कर सकेगी।

शुक्ला ने पत्र में लिखा है कि उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी एवं नकल विरोधी कानून की पहल कर देश को दिशा देने का कार्य किया है। सरकार के इस निर्णय से ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत के अध्यक्षों का चुनाव सीधे जनता से कराने की पहल करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड बनेगा। देश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव में सुधार लाने की शुरुआत यहीं से होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।