Local Councilor Questions Municipality s Services Calls for Tax Boycott सभासद ने नगर पालिका के खिलाफ खोर्चा मोर्चा, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsLocal Councilor Questions Municipality s Services Calls for Tax Boycott

सभासद ने नगर पालिका के खिलाफ खोर्चा मोर्चा

नगला नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 के सभासद धनुज यादव ने अपनी ही नगर पालिका प्रशासन के कार्यों और नीतियों पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंन

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 17 June 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
सभासद ने नगर पालिका के खिलाफ खोर्चा मोर्चा

पंतनगर, संवाददाता। नगला नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 के सभासद धनुज यादव ने अपनी ही नगर पालिका प्रशासन के कार्यों और नीतियों पर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि जुलाई से वह किसी भी प्रकार का टैक्स नगर पालिका को न दें। जब तक कि पालिका प्रशासन उन्हें उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराता। सभासद धनुज यादव ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नगला नगर पालिका द्वारा अभी तक वार्ड सहित संपूर्ण क्षेत्र में कोई भी विशेष सुविधा नहीं दी गई है। न तो सड़कें दुरुस्त हैं, न ही नालियों की कोई व्यवस्था है।

पीने के पानी, कूड़ा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी की जा रही है। इसके बावजूद नगर पालिका तरह-तरह के चार्ज लगाकर टैक्स वसूली कर रही है। यह पूरी तरह से अन्याय है। फिलहाल नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।