40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा तापमान
लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। वही 14 से 20 मई तक लू चलने की संभावना ह

रुद्रपुर, संवाददाता। लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। तराई में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। वहीं 14 से 20 मई तक लू चलने की संभावना है। मंगलवार को सुबह से चटख धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में लोग घरों से कम ही निकले। वहीं सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग छाता और गम्छे के साथ निकले। वहीं गर्मी की वजह से अभिभावकों भी परेशान नजर आए। जैसे जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस था।
वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे भी तापमान में वृद्धि की संभावना है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि 14 से 20 मई तक लू चलने की संभावना है, मौसम साफ रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।