सहकारी समिति के कर्मचारियों ने किया पौधरोपण
खटीमा में उत्तरी एवं दक्षिणी सहकारी समिति के परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे जैसे अशोक, अमरूद एवं चंपा लगाए। जिला सहायक निबंधक सुमन कुमार...

खटीमा। उत्तरी एवं दक्षिणी सहकारी समिति के परिसर में जिला सहायक निबंधक सुमन कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया गया। शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत समिति परिसर में कर्मचारियों ने मिलकर पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न प्रजाति के पौधे जैसे अशोक, अमरूद एवं चंपा लगाए। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी नवल शर्मा, सहायक विकास अधिकारी जगदीश गिरी, सचिव झंनकट लैंपस सुरेश चंद्र सती, सचिव मझोला लैंपस जितेंद्र शर्मा, सचिव नानकमत्ता लैंपस सुमित वर्मा, अशोक कुमार, शीतल पासवान, इक़बाल अहमद, दलजीत सिंह, दलजिंदर सिंह, हिमांशु रावत, दिनेश यादव, सर्वजीत शर्मा, मोहन सिंह, बंटी सिंह, प्रमिला सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।