Star campaigners will now campaign vigorously in Kedarnath by election bjp congress election strategy for victory केदारनाथ उपुचनाव में स्टार प्रचारकों का अब होगा तूफानी प्रचार, BJP-कांग्रेस की जीत को यह चुनावी रणनीति, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Star campaigners will now campaign vigorously in Kedarnath by election bjp congress election strategy for victory

केदारनाथ उपुचनाव में स्टार प्रचारकों का अब होगा तूफानी प्रचार, BJP-कांग्रेस की जीत को यह चुनावी रणनीति

  • केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री धामी, पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र रावत, तीरथ रावत के साथ ही सांसद अनिल बलूनी समेत अन्य नेताओं को प्रचार में झोंकेने जा रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस की ने भी स्टार प्रचार उतार दिए हैं।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तानSat, 2 Nov 2024 02:09 PM
share Share
Follow Us on
केदारनाथ उपुचनाव में स्टार प्रचारकों का अब होगा तूफानी प्रचार, BJP-कांग्रेस की जीत को यह चुनावी रणनीति

केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में अब दीपावली के बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

दूसरी ओर, बीजेपी ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। पार्टी के स्टार प्रचारक 10 नवंबर से तूफानी प्रचार को मैदान में उतरेंगे, वहीं प्रदेशस्तरीय और स्थानीय नेता चार नवंबर से चुनावी प्रचार का मोर्चा संभाल लेंगे।

त्योहारी सीजन के चलते केदारनाथ उप चुनाव का प्रचार अभी तेजी नहीं पकड़ पाया है। स्थानीय नेता त्योहारों में व्यस्त हैं, तीन नवंबर को भैया दूज पर्व के बाद स्थानीय और प्रदेशस्तरीय नेता प्रचार में उतर जाएंगे।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी नेताओं को यह निर्देश दिए हैं। वहीं, अभी स्टार प्रचारकों के दौरे को लेकर कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केदारनाथ धाम पहुंच कर प्रचार का बिगुल फूंक दिया है।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री धामी, पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र रावत, तीरथ रावत के साथ ही सांसद अनिल बलूनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य नेताओं को प्रचार में झोंकेने जा रही है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार उप चुनाव में सभी वरिष्ठ नेता प्रचार में जुटेंगे। इसी रणनीति पर पार्टी काम कर रही है। बताया कि पिछले पांच विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी को जिन बूथों पर उम्मीद से कम वोट मिले थे, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

ऐश्वर्या रावत ने अभी तक प्रचार से बनाई दूरी

केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत अभी तक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार से दूरी बना रखी है। ऐश्वर्या खुद भी टिकट की दावेदार थी, लेकिन पार्टी ने आशा नौटियाल को तव्वजो दी, इस वजह से ऐश्वर्या व उनके समर्थक खफा बताए जा रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार आशा नौटियाल के नामांकन में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने ऐश्वर्या से संपर्क साधा, लेकिन उन्होंने पहले एक शर्त रख दी। उनकी यह शर्त हालांकि अभी पूरी नहीं हुई। सूत्रों ने बताया कि ऐश्वर्या ने शर्त रखी कि पहले उन्हें कोई दायित्व दिया जाए, तभी वह चुनाव प्रचार में उतरेंगी। भाजपा ऐश्वर्या की शर्त को लेकर असहज स्थिति में है।

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, तमाम सभी बड़े नेताओं को उतरा मोर्चे पर

केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में अब दीपावली के बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

इसमें सभी बड़े नेताओं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह सहित कुल 40 लोगों को बतौर स्टार प्रचारक मैदान में उतारा गया है।

इसके बाद पार्टी की ओर से बड़े नेताओं की रैलियां कराने की तैयारी की जा रही है। 31 अक्तूबर और एक नवंबर को दीपावली और इसके बाद शनिवार-रविवार की छुट्टी के कारण सरकारी कर्मचारी और अधिकारी ही नहीं तमाम नेता और कार्यकर्ता भी छुट्टी के मूड़ में हैं।

ऐसे में भले ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो चुकी है, लेकिन नेता और कार्यकर्ता भी फील्ड में सोमवार को ही उतरेंगे। यही वजह है कि कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार के लिए अभी तक किसी बड़े नेता का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

बहरहाल, स्टार प्रचारकों की सूची में गुरदीप सिंह सप्पल, प्रगट सिंह, सुरेंद्र शर्मा, भुवन कापड़ी, मनोज तिवारी, भुवन कापड़ी, मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, हरीश धामी, विक्रम सिंह नेगी, आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, खुशाल सिंह अधिकारी, सुमित हृदेश, रवि बहादुर, लखपत सिंह बुटोला स्टार प्रचारक हैं।

गोविंद सिंह कुंजवाल, नव प्रभात, हरक सिंह रावत, डॉ. जीत राम, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रदीप टमटा, महेंद्र सिंह पाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण, रंजीत रावत, प्रकाश जोशी, ललित फर्सवाण, सुमित्रा भुल्लर, विकास नेगी, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित और सरिता नेगी का नाम शामिल है।

हालांकि अभी तक किसी नेता का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। लेकिन सभी को बारी-बारी फील्ड में उतरने के निर्देश प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की ओर से दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।