Neha Singh Rathore attacks CM Yogi in UP s Ka Ba Part-3 Baba s step-motherly behavior in Deoria देवरिया में बाबा का सौतेला व्यवहार बा, नेहा सिंह राठौर का यूपी में का बा पार्ट-3, CM योगी पर हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Neha Singh Rathore attacks CM Yogi in UP s Ka Ba Part-3 Baba s step-motherly behavior in Deoria

देवरिया में बाबा का सौतेला व्यवहार बा, नेहा सिंह राठौर का यूपी में का बा पार्ट-3, CM योगी पर हमला

अपने अलग तरह के लोकगीतों के लिए मशहूर नेहा सिंह राठौर का नया गाना आया है। यूपी में का बा सीजन 3 के नाम से जारी इस वीडियो में नेहा यूपी के सीएम योगी पर देवरिया कांड को लेकर सीधा हमला कर रही हैं।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 13 Oct 2023 11:36 PM
share Share
Follow Us on
देवरिया में बाबा का सौतेला व्यवहार बा, नेहा सिंह राठौर का यूपी में का बा पार्ट-3, CM योगी पर हमला

बाबा क दरबार बा, सौतेला व्यवहार बा, देवरिया में पीड़ित भैया दोनों परिवार बा। उनसे तो मिललेला इनसे मिले क अब तक बारी बा...इ कइसन पट्टीदारी बाबा कइसन तोहार लाचारी बा। राजधर्म में हमके लागत तोसे बाबा चूक भई...तू तो राजा हउवा, तोहार कौन सा मजबूरी बा...यूपी में का बा। यह चंद लाइनें उस गीत के कुछ अंश हैं जिसे नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा सीजन-3 के नाम से जारी किया है। अपने अलग अंदाज और अलग तरह के लोकगीतों के लिए मशहूर नेहा सिंह राठौर का यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के जरिए नेहा ने यूपी की योगी सरकार ही नहीं सीधे सीएम योगी को देवरिया कांड के बहाने घेरने की कोशिश की है। कहा कि योगी ने देवरिया में सौतेला व्यवहार किया है। वह राजा (मुख्यमंत्री) हैं। फिर उनकी यह कैसी मजबूरी है।

यूपी में का बा पार्ट-2 जारी होने करने पर नेहा को फजीहतों का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। उनके पति को भी नौकरी से निकाल दिया गया था और नेहा के इसी गाने को ही कारण बताया गया था। खुद नेहा पुलिस की कार्रवाई के बाद बीमार पड़ गई थीं। अब एक बार फिर नेहा ने पार्ट-3 के जरिए सीएम योगी पर निशाा साधा है। 

देवरिया में दो अक्टूबर को जमीन को लेकर हुए विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसी को लेकर नेहा ने नया वीडियो बनाया है। इसमें वह सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर देवरिया कांड में सौतेला व्यहार करने का आरोप लगा रही हैं। नेहा कह रही हैं कि देवरिया में दोनों परिवार पीड़ित हैं। किसी के पिता मरे तो किसी की माता-पिता के साथ भाई बहन भी मारे गए। वह सीएम योगी पर निशाना साधते हुए पूछ रही हैं कि केवल एक परिवार से मिल चुके हैं दूसरे से क्यों नहीं मिले। इसके पीछे कौन सी लाचारी है। 

आगे नेहा कहती हैं कि प्रशासन की नाकामी अब पूरा देश देख रहा है। कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। कहती हैं कि ऐसे रामराज पर तो हमारी तरफ से भी लानत है। नेहा ने कहा कि मुझे तो लगता है कि राजधर्म के पालन में चूक हो गई है। देवरिया में बाबा एक तरफ खड़े दिखाई देते हैं, दूसरी तरफ से मुख मोड़ लिया है। आप तो राजा हैं, फिर आपकी कौन सी मजबूरी है। 

नेहा बुलडोजर एक्शन की आशंका पर भी सवाल उठाती हैं। कहती हैं कि बुलडोजर के न्याय से देश सहमत नहीं है। सब लोग यही चाहते हैं कि न्याय न्यायालय के जरिए हो। बुलडोजर सिस्टम लोकतंत्र के लिए जहमत हो गया है।

नेहा का करीब दो मिनट का यह गाना गुरुवार की सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लोड हुआ है। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।