Devprayag Celebrates Nirjala Ekadashi with Sweet Sharbat Distribution गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं को बांटा शरबत, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsDevprayag Celebrates Nirjala Ekadashi with Sweet Sharbat Distribution

गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं को बांटा शरबत

देवप्रयाग में निर्जला एकादशी पर तीर्थयात्रियों को मीठे शरबत और ठंडाई का वितरण किया गया। गंगा संगम पर छबील में सभी वर्गों के लोगों ने सहयोग किया। पिछले 14 वर्षों से यह परंपरा चल रही है, जिसमें राजेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीFri, 6 June 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं को बांटा शरबत

देवप्रयाग। तीर्थनगरी देवप्रयाग में निर्जला एकादशी पर्व पर देशभर से आने वाले तीर्थयात्रियों को मीठे शरबत और ठंडाई का वितरण किया गया। गंगा संगम पर लगाई गई छबील में नगर के हर वर्ग के लोगों ने सहयोग किया। वहीं निर्जला एकादशी पर संगम पर गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेने को भी भीड़ उमड़ी रही। तीर्थ नगरी में पिछले 14 वर्षों से निर्जला एकादशी पर छबील लगाई जा रही है। इस वर्ष राजेश भट्ट, अखिलेश कोटियाल, प्रमोद भट्ट, धनेश प्रयागवाल आदि ने पूरे दिन मीठे जल का वितरण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।