Uttarakhand kedarnath boy put milk on milestone written kedarnath on it video viral इस लड़के की गजब आस्था,मील के पत्थर पर लिखे केदारनाथ पर चढ़ाने लगा दूध,VIDEO, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Uttarakhand kedarnath boy put milk on milestone written kedarnath on it video viral

इस लड़के की गजब आस्था,मील के पत्थर पर लिखे केदारनाथ पर चढ़ाने लगा दूध,VIDEO

एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नौजवान लड़का केदारनाथ लिखे मील के पत्थर पर दूध चढ़ा रहा है। यही नहीं दूध चढ़ाने के बाद वह उसे शिव का रूप मानते हुए हाथ भी जोड़ता है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, केदारनाथWed, 4 June 2025 01:33 PM
share Share
Follow Us on
इस लड़के की गजब आस्था,मील के पत्थर पर लिखे केदारनाथ पर चढ़ाने लगा दूध,VIDEO

1 महीने पहले केदारनाथ धाम के पट खुलते ही यह पवित्र स्थान श्रद्धालुओं को अपनी ओर बरबस ही खींच रहा है। y1 महीने में रिकॉर्ड 7 लाख लोग बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आ चुके हैं। इस बीच वहां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नौजवान लड़का केदारनाथ लिखे मील के पत्थर पर दूध चढ़ा रहा है। यही नहीं दूध चढ़ाने के बाद वह उसे शिव का रूप मानते हुए हाथ भी जोड़ता है। 16 सेकेंड का यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया एक्स पर यह वीडियो ताजा तमाचा नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो में श्रद्धालुजन हैं जो बाबा केदार के दर्शन के लिए पैदल जा रहे हैं। उस बीच एक यंग सा दिखने वाला लड़का पीठ पर बड़ा सा बैग टांगे वहां से गुजरता है। उस लड़के की नजर वहां किनारे पर गड़े मील के पत्थर पर पड़ती है। उसपर लिखा था केदारनाथ 13 किलोमीटर। लड़का यह देख वहीं रुक जाता है।

अगले पल वीडियो में जो हुआ उसने सबको हैरत में डाल डिया। लड़के ने केदारनथ लिखे मील के पत्थर को ही शिव का अवतार मानकर उसपर बोतल से दूध चढ़ा दिया। यही नहीं, उसने दूध चढ़ाने के बाद मल के पत्थर को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। वैसे तो मील का पत्थर मंजिल कितनी दूर है,यह बताने के लिए है लेकिन इस लड़के का दूध चढ़ाना आस्था का एक अलग लेवल दिखाता है।

लड़के की इस अनोखी भक्ति देख लोगों के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो, जब तक वह किसी को चोट नहीं पहुंचा रहा या गाली-गलौज नहीं कर रहा,यह उसका निजी मामला है। मुझे पता है कि आप उसे बिल्कुल भी जज नहीं कर रहे हैं,लेकिन कभी-कभी ऐसी बातों को छोड़ देना ही बेहतर होता है। यह अभी भी उसके और उसके विश्वास के बीच का मामला है। आपका समय और ऊर्जा ऐसी बातों पर खर्च करने के लिए बहुत कीमती है। एक अन्य ने लिखा कि पहली बात ये कृत्य नहीं आस्था है अपनी अपनी। अन्य यूजर ने लिखा कि आपको अंदाजा भी नहीं है कि कुछ खास जगहें लोगों के अंदर कैसी भावनाएं जगा सकती हैं। और यह सिर्फ दिखावा नहीं है, यह हमारा आंतरिक विश्वास है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।