चिन्यालीसौड़ में भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा निकाली
चिन्यालीसौड़, संवाददाता। भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ में भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान ऑपरेशन सिंदू

भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। शुक्रवार को विकासखंड चिन्यालीसौड़ के जाकरागाड़ मूंडरा सेरा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के प्रभारी राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान व राम सुंदर नौटियाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया। इसके पहले पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदानियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद रमोला, मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ ग्रामीण लक्ष्मण सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ नगर मनीष कुकरेती, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम रमोला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय बडोनी, सुभाष राणा, विजेंद्र सिंह रावत, जबर चंद रमोला आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।