Grand Temple Consecration Ceremony at Govind Wildlife Park Over 12 000 Attendees Celebrate Cultural Heritage शेडकुड़िया महासू महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsGrand Temple Consecration Ceremony at Govind Wildlife Park Over 12 000 Attendees Celebrate Cultural Heritage

शेडकुड़िया महासू महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़

मोरी, संवाददाता। विकास खण्ड के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फतेह पर्वत पट्टी के आराध्य देव शेडकुड़िया महासू महाराज के थान दोणी गां

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 6 June 2025 03:27 PM
share Share
Follow Us on
शेडकुड़िया महासू महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़

विकासखंड के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फतेह पर्वत पट्टी के आराध्य देव शेडकुड़िया महासू महाराज के थान दोणी गांव में गत दिवस मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। शेडकुड़िया महासू महाराज का लगभग 250 वर्ष से अधिक पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण होने पर प्राण प्रतिष्ठा में एक दर्जन देव डोलियां भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर श्री पबासी महासू महाराज की पालकी, बोठा महासू, बाशिक महासू, चालदा महासू के डोरिया एवं अन्य देवी देवताओं की उपस्थिति में मंदिर की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में फत्ते पर्वत क्षेत्र के दोणी गांव, भितरी, खन्यासणी, मसरी, सेवा, बरी पुजेली सहित पंचगाई पट्टी के फिताडी, लिवाडी, कासला, रेकचा, हरपुरी, राला, जखोल, धारा, सुनकुंडी, पांव व बडासू क्षेत्र से ओसला, गंगाड़, पवाणी, ढाटमीर और अडोर पट्टी से सिंदरी, सांकरी, सौड़, कोट गांव के ग्रामीणों सहित बंगाण क्षेत्र, पुरोला, बड़कोट और हिमाचल प्रदेश के डोडरा क्वार तहसील के अलावा रोहड़ू से भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विशाल भण्डारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भण्डारे में महाराज का प्रसाद ग्रहण किया। विधायक दुर्गेश्वर ने कहा कि ये हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा समागम है। दिव्य भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लग भग 12 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पुरोला नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, महावीर सिंह राणा, राजपाल सिंह रावत, रोजी सिंह सौदाण, रणदेब कुंवर, सूरत सिंह रावत आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।