Delhi Municipal Corporation Election BJP and AAP Candidates Nominate for Powerful Standing Committee भाजपा और आप उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Municipal Corporation Election BJP and AAP Candidates Nominate for Powerful Standing Committee

भाजपा और आप उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

स्थायी समिति चुनाव : नगर निगम की स्थायी समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। चुनाव 12 जून को होंग

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 6 June 2025 06:08 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा और आप उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की स्थायी समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। चुनाव 12 जून को होंगे। ढाई वर्ष बाद निगम की सबसे ताकतवर स्थायी समिति का गठन होगा। संभावना है कि इस समिति के गठन के बाद लंबित कई परियोजनाओं को स्वीकृति मिल जाएगी। ढाई वर्ष से स्थायी समिति का गठन न होने से निगम की करीब 200 से अधिक परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें से कई की विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) भी तैयार हो चुकी है। साथ ही कई मौजूदा टेंडर के नवीनीकरण की स्वीकृति भी नहीं हो पा रही थी।

इसका मूल कारण है कि पांच करोड़ रुपये से अधिक के फंड से जुड़े प्रोजेक्ट को स्थायी समिति से ही मंजूरी मिलती है। इन्होंने पेश की दावेदारी भाजपा की पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी से पार्षद सत्या शर्मा ने स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के लिए निगम सचिवालय स्थित ए ब्लॉक में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के भाटी वार्ड से पार्षद सुंदर सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान महापौर राजा इकबाल सिंह, उप-महापौर जय भगवान यादव और नेता सदन प्रवेश वाही भी मौजूद रहे। वहीं, आप की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जनकपुरी वार्ड से पार्षद प्रवीण सिंह राजपूत और उपाध्यक्ष पद के लिए सुंदर नगरी वार्ड से पार्षद मोहिनी जीनवाल ने नामांकन किया। भाजपा की जीत लगभग तय स्थायी समिति के सदस्यों के संख्याबल को देखते हुए भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। चुनाव में स्थायी समिति के कुल 18 सदस्य वोट डालेंगे। इनमें सदन के छह और वार्ड समिति के 12 सदस्य शामिल हैं। इनमें से 11 सदस्य भाजपा और सात सदस्य आप के हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।