International Yoga Day 2023 Celebrating Yoga for One Earth One Health in Uttarkashi 21 जून को गंगोत्री-यमुनोत्री में योगा कार्यक्रम होंगे, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsInternational Yoga Day 2023 Celebrating Yoga for One Earth One Health in Uttarkashi

21 जून को गंगोत्री-यमुनोत्री में योगा कार्यक्रम होंगे

जनपद में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' थीम पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, पुरोला, चिन्यालीसौड़ और उत्तरकाशी में आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीTue, 17 June 2025 04:11 PM
share Share
Follow Us on
21 जून को गंगोत्री-यमुनोत्री में योगा कार्यक्रम होंगे

जनपद में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के दोनों धाम श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री के अतिरिक्त पुरोला, चिन्यालीसौड़ तथा उत्तरकाशी मुख्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर नोडल,सहायक नोडल अधिकारी एवं समन्वयक नामित किए गए हैं। जनपद में आयोजित योग कार्यक्रमों के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी तथा कार्यक्रम समन्वयक नामित किए हैं। वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत हर्षिल,नेलांग एवं जादुंग क्षेत्र में भारतीय सेना एवं आई.टी.बी.पी. (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के सहयोग से विशेष योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

सीमांत क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम देश की सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों एवं स्थानीय ग्रामीणों में योग के महत्व को रेखांकित करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।