यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तीर्थ यात्री की मौत
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये दिल्ली के एक श्रद्धालु की पैदल मार्ग पर अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।
Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीTue, 27 May 2025 03:04 PM

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये दिल्ली के एक श्रद्धालु की पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बड़कोट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरो मंदिर से आगे दर्शन हेतु यमुनोत्री जाते समय 46 वर्षीय शिव कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी हर्ष विहार मडोली उत्तर पूर्वी दिल्ली की अचानक तबीयत खराब हुई और चक्कर आ गया। तबीयत खराब होने पर पुलिस व परिवार जनों द्वारा उक्त श्रद्धालु को जानकी चट्टी सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।