Heat and Humidity Trouble Residents Weather Alert Issued उमस व गर्मी से लोग दिन भर रहे परेशान, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsHeat and Humidity Trouble Residents Weather Alert Issued

उमस व गर्मी से लोग दिन भर रहे परेशान

Sambhal News - बुधवार को उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। पंखे और कूलर से राहत नहीं मिली। तेज धूप के कारण लोग पसीने में सराबोर थे। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 30 मई से मौसम में बदलाव और...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 29 May 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
उमस व गर्मी से लोग दिन भर रहे परेशान

उमस व गर्मी से बुधवार को लोग परेशान रहे है। पंखा व कूलर आदि में राहत नहीं मिलती दिखी। बाहर निकलने पर तेज धूप व उमस के कारण लोग पसीने से सराबोर हो रहे थे। पिछले दो दिन से रोज बारिश हो रही थी, जिससे गर्मी से राहत थी। अब लोगों के राहत के दिन बीत गए हैं। मौसम विभाग तीन दिनों के लिए गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को गर्मी से अधिक उमस परेशान करेगी। हालांकि 30मई की शाम से मौसम में बदलाव हो सकता है और आंधी-बारिश आने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को गर्मी व उसम के कारण बाहर निकलना दूभर हो रहा था।

जो लोग आवश्यक काम से बाहर निकल रहे थे वह पसीने से सराबोर हो रहे थे। बाइक व खुल वाहनों में गर्म हवा के कारण सफर करना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के कारण बाजारों व सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। सूरज ढ़लने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन उमस से लोग फिर भी परेशान रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।