Rising Temperatures and Humidity Cause Health Concerns in Dehradun 33 डिग्री रहा तापमान, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsRising Temperatures and Humidity Cause Health Concerns in Dehradun

33 डिग्री रहा तापमान, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

विकासनगर, संवाददाता। प्ताह के शुरुआत में बारिश होने से सुहावना हुआ मौसम अब गरम होने लगा है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही ह

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 7 June 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
33 डिग्री रहा तापमान, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

इस सप्ताह के शुरुआत में बारिश होने से सुहावना हुआ मौसम अब गरम होने लगा है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। शनिवार को विकासनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन सुबह से ही खिली चटख धूप के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। पूरे दिन तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। शहर के विभिन्न इलाकों में लोग मौसम से राहत की उम्मीद में नजर आए। मौसम के इस बदले मिजाज ने स्वास्थ्य पर भी असर डाला है।

डिहाइड्रेशन व थकान की शिकायतें बढ़ गई हैं। उप जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. टीएस डुंगरियाल ने बताया कि बीते तीन दिनों से ओपीडी में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। हर दिन 30 से 40 मरीज डिहाइड्रेशन से मरीज उपचार को आ रहे हैं, हालांकि सभी को ओपीडी में उपचार के बाद घर भेज दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।