Stripped of clothes and tied on the roof in extreme cold wife cruelty towards husband death कपड़े उतारे और तेज ठंड में छत पर बांध दिया, पति के साथ पत्नी की दरिंदगी; मौत, Viral-news Hindi News - Hindustan
Hindi Newsवायरल न्यूज़ Stripped of clothes and tied on the roof in extreme cold wife cruelty towards husband death

कपड़े उतारे और तेज ठंड में छत पर बांध दिया, पति के साथ पत्नी की दरिंदगी; मौत

  • जापान में एक महिला ने तेज ठंड में अपने पति को घर से बाहर निकाल दिया। बाद में उसके पूरे कपड़े उतारकर उसे छत पर बांध दिया। रात भर ठंड में रहने की वजह से व्यक्ति की हालत खराब हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हाइपोथर्मिया की वजह से उसकी मौत हो गई।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
कपड़े उतारे और तेज ठंड में छत पर बांध दिया, पति के साथ पत्नी की दरिंदगी; मौत

जापान में एक व्यक्ति के साथ उसकी ही पत्नी ने ऐसी दरिंदगी दिखाई की उसकी जान चली गई। दरअसल, जापान के नागासाकी इलाके में तीन साल पहले फरवरी 2022 में यह घटना सामने आई थी। यहां रहने वाली महिला पर आरोप था कि उसने अपने पति को रात में नग्न करके तेज ठंड में बालकनी में बांध दिया था। रात भर बिना कपड़ों के तेज ठंड में रहने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक घटना के बाद 54 वर्षीय महिला को मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। अब तीन साल बाद जाकर महिला के खिलाफ आरोप साबित हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक 2022 में फरवरी की ठंड में महिला ने पति को घर से बाहर निकाल दिया और वहां पर उसके कपड़े उतारकर उसे बांध दिया। पास में रहने वाले मुसाफिमी तानिगावा ने बताया कि उसने रात भर पति को वहीं पर बंधा रहने दिया, जबकि उस रात तापमान केवल 3.7 डिग्री सेल्सियस था। अगले दिन लोगों ने पुलिस को खबर की, तब जाकर पुलिस ने व्यक्ति को छुड़ाया। उस समय तक उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ ही समय में हाइपोथर्मिया की वजह से उसकी मौत हो गई।

पड़ोसियों के मुताबिक इस घटना के पहले भी कई बार महिला पति पर चाकू से और अन्य तरीकों से जानलेवा हमला कर चुकी थी। चाकू से किए हमले के दौरान उसे अच्छी खासी चोट भी लगी थी। लेकिन रिश्ते को बचाने के लिए दोनों ने आपसी समझ से झगड़े को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया।

पड़ोसियों के मुताबिक महिला शुरुआती तौर पर आरोपों से इनकार कर रही थी। वह लगातार एक ही बात कह रही थी कि उसने कुछ नहीं किया। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इस बात पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है कि उसे इतने समय बाद क्यों चार्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।