पानी संकट के बीच @50 भट्टी बना टेररिस्तान; पाक पंजाब में त्राहिमाम, भारत के लिए IMD का गुड न्यूज
Weather Update: इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में लोग भीषण गर्मी से बेहाल है। फिछले एक सप्ताह में तापमान में 8 से 13 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गयी है। पंजाब का बठिंडा में कल अधिकतम तामपमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Updates Heatwave Conditions: उत्तर भारत से लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान के पंजाब और अन्य प्रांत इन दिनों भट्टठी बनकर आग उगल रहे हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग (PMD) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। PMD के मुताबिक, अगले 48 से 72 घंटों तक गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है और फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। यह मौसमी स्थिति तब उपजी है, जब पाक पंजाब पहले से ही सिंधु जल समझौता स्थगित होने की वजह से पानी के लिए त्राहिमाम कर रहा है।
PMD ने ताजा बयान में बताया है कि मंगलवार और बुधवार को भक्कर, नूरपुर थल, गुजरांवाला, हाफिजाबाद, लय्याह और मंडी बहाउद्दीन में 48 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबित, पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में बुधवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
13 जून तक जारी रहेगा ताप का त्राहिमाम
अधिकारियों ने कहा कि यह विकट स्थिति चल रही गर्मी का हिस्सा हैं और यह 13 जून तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इस दौरान पूरे क्षेत्र में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। पंजाब सरकार ने निवासियों को हाइड्रेटेड रहने, गर्मी के दौरान बाहरी निकलने से बचने और बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों जैसे कमजोर समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की चेतावनी जारी की है। निवासियों को हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
पंजाब-राजस्थान में हीटवेब का अलर्ट
इधर, भारत में पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब और राजस्थान को भीषण गर्मी ने झुलसा दिया है। सीमावर्ती गंगानगर जिले में भी बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी राज्य में तापमान और बढ़ने का अनुमान जताते हुए भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार बुधवार दिन में अधिकतम तापमान गंगानगर में 48 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां लगातार चौथे दिन पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। पंजाब और राजस्थान दोनों सीमावर्ती राज्यों के लिए शुक्रवार तक हीटवेब का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा अधिकतम तापमान चुरू व फलोदी में 45.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.7 डिग्री, बीकानेर में 45.1 डिग्री, अलवर में 44.8 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, बाड़मेर में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 43.7 डिग्री, जोधपुर में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। राज्य में हिल स्टेशन माउंट आबू को छोड़ दें तो ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 41 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है।
दिल्ली को गुरुवार को थोडी राहत मिलने के आसार
लोगों को प्रचंड गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 48 घंटे में तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने तथा बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ में 11-13 जून अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री रहने, भीषण लू चलने का अनुमान है। जून में असामान्य रूप से गर्मी के कारण पिछले तीन दिनों सेपंजाब में बिजली की मांग रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर 16836 मेगावाट दर्ज की गयी है। पंजाब का बठिंडा में कल अधिकतम तामपमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को यह 46.2 डिग्री सेल्सियस था।
इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि चिलचिलाती गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को गुरुवार को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जबकि 12 जून की शाम से आंधी और बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन लू सूचकांक 47.1 डिग्री दर्ज किया गया।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।