14 May 2025 Aaj Ka Rashifal horoscope today aries to pisces bhavishyafal daily Future predictions Aaj ka rashifal 14 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़14 May 2025 Aaj Ka Rashifal horoscope today aries to pisces bhavishyafal daily Future predictions

Aaj ka rashifal 14 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

Today Horoscope 14 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 14 मई 2025 को बुधवार है। आइए जानते हैं, 14 मई का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 May 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal 14 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- सूर्य, बुध मेष राशि में । गुरु वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा वृश्चिक रााशि में। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आनंदित जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:केतु का सिंह गोचर, 18 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भावनाओं पर काबू रखकर कोई निर्णय लें। स्वास्थ्य पहले से पहले बेहतर। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, थोड़ा बचकर पार करें। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का समय है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। कलह से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:घर के लिए लकी माने जाते हैं ये 5 पौधे, लाते हैं सुख-समृद्धि व खुशहाली

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शासन-सत्ता पक्ष का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!