Aaj Ka Rashifal 19 June 2025 aries to pisces today horoscope daily bhavishyafal predictions Aaj ka rashifal 19 June: कुंभ राशि वालों को धन हानि के संकेत, टैप कर पढ़ें अपनी राशि का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 19 June 2025 aries to pisces today horoscope daily bhavishyafal predictions

Aaj ka rashifal 19 June: कुंभ राशि वालों को धन हानि के संकेत, टैप कर पढ़ें अपनी राशि का हाल

Today Horoscope 19 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 19 जून 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 19 जून का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 June 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal 19 June: कुंभ राशि वालों को धन हानि के संकेत, टैप कर पढ़ें अपनी राशि का हाल

ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य, बुध, गुरु मिथुन राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। चंद्रमा और शनि का विष योग मीन राशि में बना हुआ है।

राशिफल-

मेष राशि- अनाब-शनाब खर्च होंगे। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:30 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मंगल करेंगे नक्षत्र गोचर

वृषभ राशि- आय प्रभावित दिख रहा है। मन अप्रसन्न दिख रहा है। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति उतार-चढ़ाव में बना रहेगा। कोर्ट कचहरी से बचें। स्वास्थ्य प्रभावित है। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- यात्रा स्थगित रखें। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। मान प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात थोड़ी खराब स्थिति में हो सकती है। व्यापार आपका सही है। शनि देव को प्रणाम करें।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार इन 5 चीजों का दिखना होता है शुभ शगुन

तुला राशि- शत्रु परास्त होंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। रक्तचाप ऊपर नीचे होगा। मां का स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम है। अभी कोई नई शुरुआत ना करें। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश अभी वर्जित रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान पर काबू रखें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:जुलाई में शुक्र का मिथुन गोचर: इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और होगा धन लाभ

मीन राशि- घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!