Aries Horoscope Today 5 April 2025 mesh rashi ka rashifal daily future predictions मेष राशिफल 5 अप्रैल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aries Horoscope Today 5 April 2025 mesh rashi ka rashifal daily future predictions

मेष राशिफल 5 अप्रैल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 5 April 2025 : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन.पाण्डेयFri, 4 April 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
मेष राशिफल 5 अप्रैल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aries Horoscope Today 5 April 2025, मेष राशिफल : लव लाइफ की परेशानियों को कम करें। लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करने की कोशिश करें। ऑफिस में आप प्रोडक्टिव रहेंगे। अपने खर्चों और स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें।

लव राशिफल : रिश्तों में प्यार और लगाव दिखाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रिलेशनशिप में किसी तीसरे का दखल न हो। आज प्रेमी दोस्तों या रिश्तेदारों की बातों से प्रभावित हो सकते हैं। जिससे रिश्तों में तकरार हो सकती है। पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें। रोमांटिक डिनर का प्लान बनाएं। जहां आप साथी से अपने प्लान डिस्कस कर सकते हैं।

करियर राशिफल : आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट या रोल की जिम्मेदारी मिलेगी। अपने स्किल का प्रदर्शन करने के मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। टीम वर्क के लिए तैयार रहें। अपने काम पर फोकस करें। परिवर्तनों के अनुकूल होकर काम करे। अपने कड़ी मेहनत और लगन से सम्मानित किए जाएंगे। इससे आपको करियर में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे।

आर्थिक राशिफल : आज आपको पुराने निवेशों से धन लाभ या बोनस मिल सकता है। सोच-समझकर धन खर्च करें। आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। आज का दिन बजट की समीक्षा और जरूरी एडजस्टमेंट के लिए अच्छा रहेगा। जल्दबाजी मे किसी चीज की खरीदारी न करें। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। अपने अंतर्मन पर भरोसा रखें, लेकिन जरुरत पड़ने पर सलाह मांगने में भी संकोच न करें।

स्वास्थ्य राशिफल : मेष राशि वालों को आज संतुलन बनाए रखने पर फोकस करना होगा। काफी बिजी शेड्यूल रहने वाला है, लेकिन सेल्फकेयर को प्राथमिकता दें। हेल्दी डाइट लें। रेगुलर एक्सरसाइज करें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटीज जैसे योग या मेडिटेशन करें। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज पर ध्यान दें और समस्या को ज्यादा बढ़ने न दें। लाइफस्टाइल में संतुलन बनाए रखें।

डॉ. जे.एन.पाण्डेय

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:Happy Durga Ashtami: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं