Dhanteras 2024 Date: kab hai Dhanteras know what to buy on Dhanteras धनतेरस कब है, जानें धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Dhanteras 2024 Date: kab hai Dhanteras know what to buy on Dhanteras

धनतेरस कब है, जानें धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए?

Dhanteras 2024 Date : कार्तिक महीने के दौरान यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य तौर पर खरीदारी की जाती है। इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाएगा।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 Oct 2024 02:36 PM
share Share
Follow Us on
धनतेरस कब है, जानें धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए?

Dhanteras 2024: हर साल दिवाली के सेपहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर व धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है। कार्तिक महीने के दौरान यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य तौर पर खरीदारी की जाती है। इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाएगा। आइए पंडित जी से जानते हैं धनतेरस व छोटी दिवाली कब मनाई जाएगी व धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए-

ये भी पढ़ें:31 या 1 दिवाली कब मनाना रहेगा शुभ? ज्योतिषाचार्यों से जानें डेट व पूजाविधि

धनतेरस कब है: पंडित सूर्यमणि पांडेय के अनुसार, धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और नए बर्तन खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धनतेरस का पर्व भगवान धनवंतरी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेरजी के साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा की जाती है।

धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए?

पंडित जी के मुताबिक, धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में नया झाड़ू और धनिया लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर पूरे साल धन समृद्धि को बढ़ाकर कृपा बरसाती हैं। धनतेरस के दिन बहुत से लोग अपने घर में रोजाना के प्रयोग की नई इलेक्ट्रॉनिक चीजें भी लाते हैं। इसी दिन यम का दिया भी निकाला जाता है।

ये भी पढ़ें:करवा चौथ पर 3 ग्रहों का शुभ प्रभाव, जानें चंद्रोदय व पूजा का मुहूर्त

कब है छोटी दिवाली: पंडित पुरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, छोटी दीपावली, हनुमान जयंती, नरक चतुर्दशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। छोटी दिवाली इस बार 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हनुमानजी की जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है। इस दिन हनुमानजी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना और चोला चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की कृपा भक्तों पर बरसती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!