hanuman janmotsav hanuman ji upay aries to pisces Hanuman Janmotsav : हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़hanuman janmotsav hanuman ji upay aries to pisces

Hanuman Janmotsav : हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय

  • Hanuman Janmotsav : हिंदू धर्म में हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 11 April 2025 09:58 AM
share Share
Follow Us on
Hanuman Janmotsav : हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय

Hanuman Janmotsav Upay Remedies Mantra Hanuman Ji ke Mantra : हिंदू धर्म में हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। यह विशेष दिन बजरंगबली की विधिवत पूजा-उपासना के लिए समर्पित है। इस दिन हनुमानजी के भक्त व्रत भी रखते हैं। भक्त इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना करते हैं। हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस साल 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आज हम आपको बताएंगे राशि अनुसार हनुमान जी के किन मंत्रों का जप करना चाहिए। हिंदू धर्म में मंत्र जप का विशेष महत्व बताया गया है। नियमित रूप से मंत्र जप करने से भगवान का आर्शीवाद प्राप्त होता है और सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। हर राशि के स्वामी अलग होते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार राशि अनुसार मंत्रों का जप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार किन मंत्रों का जप करना चाहिए-

मेष राशि - ऊॅं सर्वदुखहराय नम:

वृष राशि - ऊॅं कपिसेनानायक नम:

मिथुन राशि - ऊॅं मनोजवाय नम:

कर्क राशि - ऊॅं लक्ष्मणप्राणदात्रे नम:

सिंह राशि - ऊॅं परशौर्य विनाशन नम:

कन्या राशि - ऊॅं पंत्रवक्त्र नम:

तुला राशि - ऊॅं सर्वग्रह विनाशिने नम:

वृश्चिक राशि - ऊॅं सर्वबंधविमोक्त्रे नम:

धनु राशि - ऊॅं चिरंजीविते नम:

मकर राशि - ऊॅं सुरार्चिते नम:

कुंभ राशि - ऊॅं वज्रकाय नम:

मीन राशि - ऊॅं कामरूपिणे नम:

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:हनुमान जी को कैसे चढ़ाएं चोला? जानें संपूर्ण विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट