9 जुलाई को गुरु होंगे मिथुन राशि में उदय, इन राशियों को होगा लाभ
बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति अस्त होकर चल रहे हैं। 9 जुलाई को गुरु मिथुन राशि में उदय हो जाएंगे। गुरु के उदय होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है।

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति अस्त होकर चल रहे हैं। 9 जुलाई को गुरु मिथुन राशि में उदय हो जाएंगे। गुरु के उदय होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं गुरु उदय होकर किन राशि वालों के देंगे फायदा-
मिथुन राशि : गुरु के उदय होने से मिथुन राशि वालों को बेहद शुभ प्राप्त होंगे। अध्यात्म में मन बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। सुखद समय व्यतीत होगा।
कन्या राशि : गुरु के उदय होने से कन्या राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। धन का आवक बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि : गुरु का उदय होना आपके लिए शुभ होगा। वृश्चिक राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में शुभ फल मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। पराक्रम रंग लाएगा और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। गुरु की कृपा से सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिएसंबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)