आज putrada ekadashi के बाद से इन राशियों के लिए हैप्पी-हैप्पी रहेंगे दिन, सूर्य आ रहे हैं अपनी ही राशि में
Surya Rashi parivartan: 16 अगस्त को पुत्रदा एकादशी के दिन सूर्य का बड़ा परिवर्तन होने वाला है। सूर्य अपनी ही राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में आकर सूर्य कई और राशियों को भी प्रभावित करेंगे।

16 अगस्त को पुत्रदा एकादशी के दिन सूर्य का बड़ा परिवर्तन होने वाला है। कल से सूर्य अपनी ही राशि में गोचर करेंगे। सूर्य एक महीने बाद राशि बदलते हैं और अब तकरीबन एक साल बाद अपनी राशि में आए हैं। सूर्य की स्थिति अच्छी होने से व्यक्ति को मान सम्मान मिलता है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। यह वह जगह है जहां यह सबसे अधिक कंफर्टेबल महसूस करते है। सिंह राशि में सूर्य समृद्धि लाता है। सिंह राशि में आकर सूर्य कई और राशियों को भी प्रभावित करेंगे। सूर्य का यह परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ और किन राशियों के लिए परेशानी वाली होगा, यहां आप जान सकते हैं। इस दिन सूर्य संक्रांति मनेगी। सूर्यदेव इस दिन परिवर्तन से कौन सी राशियां इसका लाभ लेंगी यहां पढ़ें
कर्क राशि वाले जो काफी समय से पैसों की दिक्कत से जूझ रहे थे, उन्हें लाभ होगा। सरकारी नौकरी वालों को लाभ होगा। पिता से संबंध अच्छे रखें। तभी आप तरक्की पा सकते हैं। समाज में सम्मान के योग भी बन रहे हैं।
सिंह राशि वालों के लिए स्थिति अच्छी रहने वाली है। एक साल के बाद सूर्य अपनी ही राशि में आ रहे हैं ऐसे में इस राशि के लोगों को गुस्सा कम होगा। पहले से ज्यादा एनर्जेटिक हो जाएंगे। रोज सूर्य को जल देते रहें।
तुला राशि के लिए भी सूर्य संक्रांति खास रहेगी। आपके बिगड़े काम बनेंगे और आपको सभी खोई चीजें मिलेंगे। घर परिवार में स्थिति अच्छी होगी। किसी कार्य के लिए आपको अवॉर्ड भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। सूर्य इस राशि के लोगों का तनाव कम कर देंगे और इन राशियों की लाइफ में मंगल ही मंगल लाएंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।