Budh Ast 2025: मीन में बुध अस्त, 8 अप्रैल तक इन 3 राशियों को होगा हर तरफ से फायदा
- Mercury Set in Pisces: बुध मीन राशि में अस्त हैं और अप्रैल के पहले सप्ताह में उदित होंगे। बुध अस्त का प्रभाव सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें बुध अस्त से किन राशियों को होगा लाभ-

Budh Ast 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल व स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बुध इस समय मीन राशि में अस्त में हैं। बुध 18 मार्च 2025 को शाम 07:20 बजे अस्त हुए थे और 08 अप्रैल 2025, मंगलवार को सुबह 05:04 बजे उदित होंगे। बुध करीब 21 दिन अस्त अवस्था में रहेंगे। बुध ग्रह नौकरी, व्यापार, वाणी, संचार और कौशल के कारक माने गए हैं। बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को फायदा होगा। इन राशि वालों को बुध कृपा से नौकरी, व्यापार व रिश्तों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें मीन राशि में अस्त बुध किन राशियों को दिलाएंगे लाभ-
1. वृषभ राशि- बुध वृषभ राशि के 11वें भाव में अस्त हुए हैं और इस राशि के पांचवें और दूसरे भाव के स्वामी हैं। बुध कृपा से वृषभ राशि वालों को मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नौकरी में बदलाव भी संभव है। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को उन्नति मिलेगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे।
2.वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के पांचवें भाव में बुध अस्त हो गए हैं। बुध इस राशि के 11वें और 8वें भाव के स्वामी हैं। इस अवधि में आप बुद्धि के बल पर सफलता हासिल करेंगे। कारोबारियों को विस्तार के साथ मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। अपनी स्किल सुधारने में सफल रहेंगे।
3. मकर राशि- मकर राशि के तीसरे भाव में बुध अस्त हुए हैं। इस राशि के छठवें और नवम भाव के बुध स्वामी हैं। मकर राशि वालों को बुध के प्रभाव से निवेश में लाभ मिलेगा। पुराने निवेश का भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से भी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक सफलता के योग हैं।