Mars Transit: सेनापति मंगल बदलेंगे राशि, 3 अप्रैल से इन 3 राशियों का करेंगे खूब कल्याण
- Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल अप्रैल में अपनी राशि बदलेंगे। मंगल गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर अत्यंत शुभ रहने वाला है। जानें मंगल गोचर की लकी राशियां-

Mangal Gochar in Kark Rashi 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस समय मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और 3 अप्रैल 2025 को चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगलदेव 07 जून 2025 को सूर्य की राशि में तड़के सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मंगल के कर्क गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। मंगल राशि परिवर्तन से कुछ भाग्यशाली राशियों को सुख-समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होगी। जानें मंगल गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ-
1. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए मंगल गोचर जीवन में सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। यात्रा का योग बनेगा। व्यापारिक परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
2. तुला राशि- तुला राशि वालों पर मंगल गोचर के प्रभाव से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में विस्तार मिलने के पूर्ण योग हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी।
3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। मंगलदेव की कृपा से जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।