Horoscope budh gochar 6 june nirjala ekadashi 2025 in mithun rashi with guru luck will favour these zodiac Budh Gochar: बुध निर्जला एकादशी के दिन बनाएंगे गुरु के साथ युति, इन राशियों का भाग्य देगा साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope budh gochar 6 june nirjala ekadashi 2025 in mithun rashi with guru luck will favour these zodiac

Budh Gochar: बुध निर्जला एकादशी के दिन बनाएंगे गुरु के साथ युति, इन राशियों का भाग्य देगा साथ

Horoscope budh gochar: बृहस्पति मिथुन राशि में पहले से विराजमान हैं। बुध 06 जून को सुबह 09.20 पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 22 जून तक इसी राशि में रहेंगे। इन दोनों की युति का सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 06:31 AM
share Share
Follow Us on
Budh Gochar: बुध निर्जला एकादशी के दिन बनाएंगे गुरु के साथ युति, इन राशियों का भाग्य देगा साथ

बृहस्पति 14 मई की रात 11.20 पर वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध 06 जून को सुबह 09.20 पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 22 जून तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में 06 जून यानी निर्जला एकादशी को गुरु-बुध की युति हो रही है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार और देवगुरु का एक साथ एक ही राशि में आना आपके लिए अच्छे लाभ के योग लाएगा। इस युति के कारण आपका भाग्य साथ देगा और लाभ के योग बनेंगे। मिथुन राशि में 15 दिन के लिए गुरु-बुध की युति 12 सालों में एक बार बनती है। इस युति का बारह राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव :

मेष : आलस्य को त्याग कर काम में अधिक ध्यान देंगे। घर-परिवार में चले आ रहे झगड़ों का अंत होगा।

वृष : व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता बढ़ाएगा। जीवन में संघर्ष अधिक रहेगा। भाग्य से काम बनेंगे।

मिथुन : लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। संतान संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह : अच्छी आमदनी के योग बनेंगे। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में कर सकते हैं। आपका लक आपने फेवर में है।

कन्या : करियर के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में मुनाफा हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति का योग बनेगा। भाग्यवश काम बनेंगे।

तुला : अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष से छुटकारा मिलने की संभावना है।

वृश्चिक : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। संतान की ओर से चली आ रही समस्या समाप्त हो सकती है।

धनु : संतान संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन सकते हैं। पैसों के मामले में भाग्यशाली हैं।

मकर : दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।

कुंभ : विदेश यात्रा के योग बनेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।

मीन : व्यापारियों के लिए निवेश से फायदा दिलाने वाला समय। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय। भाग्य का साथ मिलेगा।