problem in death certificate of a pakistani woman living in aligarh for 43 years municipal corporation denies 43 सालों से अलीगढ़ में रह रही पाकिस्तानी महिला के डेथ सर्टिफिकेट में फंसा पेंच, नगर निगम का इनकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsproblem in death certificate of a pakistani woman living in aligarh for 43 years municipal corporation denies

43 सालों से अलीगढ़ में रह रही पाकिस्तानी महिला के डेथ सर्टिफिकेट में फंसा पेंच, नगर निगम का इनकार

मृतक शबाना अलीम की बेटी आयेशा अनवर ने नगर निगम में डेथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया। मामले में LIU, पुलिस प्रशासन की भी जांच हुई। नगर निगम के जोनल सफाई इंस्पेक्टर ने भी मामले में रिपोर्ट लगाई। पार्षद सबा खान ने भी रिपोर्ट लगाई कि वह दोदपुर सिविल लाइन में रहती थीं। उनका इंतकाल दिसंबर 2024 में हो गया।

Ajay Singh राकेश तिवारी, अलीगढ़Tue, 3 June 2025 06:34 AM
share Share
Follow Us on
43 सालों से अलीगढ़ में रह रही पाकिस्तानी महिला के डेथ सर्टिफिकेट में फंसा पेंच, नगर निगम का इनकार

पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर 43 सालों से अलीगढ़ में रहने वाली महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने पर नगर निगम ने आपत्ति जाहिर की है। भारतीय नागरिकता नहीं होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने से इनकार कर दिया है। कराची निवासी शबाना अलीम 1981 में लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) पर अलीगढ़ आईं थीं। वह दोदपुर सिविल लाइन में रहती थीं। अलीगढ़ में ही उनका निकाह हुआ। 10 दिसंबर 2024 में उनकी मृत्यु हो गई है। मरने तक कराची निवासी शबाना अलीम को भारतीय नागरिकता नहीं मिल पाई थी।

मृतक शबाना अलीम की बेटी आयेशा अनवर ने नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। मामले में एलआईयू, पुलिस प्रशासन की भी जांच हुई। नगर निगम के जोनल सफाई इंस्पेक्टर ने भी मामले में रिपोर्ट लगाई। स्थानीय पार्षद वार्ड 75 मेडिकल कालोनी सबा खान ने भी मामले में रिपोर्ट लगाई है कि वह दोदपुर सिविल लाइन में रहती थीं और उनका इंतकाल दिसंबर 2024 में हो गया। आवेदन के साथ निकाहनामा भी लगाया गया है। जनवरी 2025 में आवेदन किया गया है। जांच पड़ताल के बाद फाइल नगर निगम में पहुंची है।

ये भी पढ़ें:प्रेमिका ने रात में मिलने से कर दिया इनकार, प्रेमी ने पी लिया टॉयलेट क्लीनर

ली लाएगी विधिक राय

फाइल नगर निगम में जोन एक के प्रभारी आरपी सिंह के पास पहुंची। अध्ययन किया तो इसमें मृतका शबाना अलीम की भारतीय नागरिकता संबंधित कोई दस्तावेज नहीं लगा है। एलआईयू, पार्षद, निकाहनामा के अलावा आधार कार्ड, वोटर कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज नहीं है। नगर निगम ने मृत्य प्रमाण पत्र को आए आवेदन पर आपत्ति जाहिर की है। कहा कि मामले में पाकिस्तानी दूतावास से लिखवाकर लाया जाए कि शबाना अकील कराची में पैदा हुईं थीं और उनकी नागरिक हैं। इसके बाद मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। नगर निगम इस मामले में शासन से भी विधिक राय लेगा।

नियमानुसार हमने पूरी कार्रवाई की

मृतक शबाना अलीम की बेटी आयेशा अनवर ने बताया कि लॉन्ग टर्म वीजा पर अम्मी आईं थीं और यहीं पर निकाह हुआ। अलीगढ़ में ही वो रहीं। 2016 से उनकी भारतीय नागरिकता के लिए फाइल चल रही है, लेकिन वह अभी गृह मंत्रालय से वापस नहीं आई। लॉन्ग टर्म वीजा पर रहने वाले किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसका मृत्यु प्रमाणपत्र एलआईयू व स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट पर जारी होता है। लेकिन नगर निगम ने इस पर आपत्ति जाहिर कर दी है। पाकिस्तान एंबेसी का पत्र मांग रहे हैं। जबकि हम लोगों के पास भारतीय नागरिकता है।

ये भी पढ़ें:बर्ड फ्लू पर UP के इस शहर में एक्शन तेज, मुर्गों को मार दफन करने में जुटीं टीमें

भारतीय नागरिकता के नहीं हैं कोई दस्तावेज

कर निर्धारण अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जोन एक नगर निगम अलीगढ़ आरपी सिंह के अनुसार शबाना अलीम की मृत्यु होने के बाद उनकी बेटी ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम में आवेदन किया है। शबाना अलीम के पास भारतीय नागरिकता संबंधित कोई दस्तावेज आवेदन में नहीं है। किस आधार पर उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाए इसको लेकर विधिक राय ली जा रही है। वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़ के अनुसारआवेदन आया है कर निर्धारण अधिकारी जांच कर रहे हैं। प्रकरण को शासन को भेजा जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |