दिल्ली पुलिस में 8 हजार पदों पर होने जा रही भर्ती, सिपाही से सब इंस्पेक्टर तक की बंपर वैकेंसी
दिल्ली पुलिस में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर पद पर 8 हजार भर्तियां निकलने जा रही हैं। इसके लिए जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को सौंपी गई है।

दिल्ली पुलिस में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर पद पर 8 हजार भर्तियां निकलने जा रही हैं। इसके लिए जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को सौंपी गई है। जून से सितंबर तक भर्तियां निकाली जाएंगी। अगले साल तक प्रशिक्षण शुरू करने की योजना है, ताकि वह 2027 से पहले दिल्ली पुलिस में शामिल हो जाएं। जल्द विज्ञापन निकाला जाएगा।
जानकारी के अनुसार, 185 थानों में केवल 20 से 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के चलते इलाके में अपराध नियंत्रित करना बड़ी चुनौती है। इसलिए नई भर्तियां कर पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।
अभी दिल्ली पुलिस में 356 पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इनमें 186 सब इंस्पेक्टर और 170 आइसोलेटेड पोस्ट (रेडियो टेक्नीशियन, टेलीफोन एक्सचेंज ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, स्टोर क्लर्क आदि) शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर पद के लिए 4 मार्च 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था और 8 मार्च 2025 को इसके लिए परीक्षा हो चुकी है। परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। आइसोलेटेड पोस्ट के लिए 83 परीक्षार्थी चयनित हो चुके हैं। जल्द ही इन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
149 पदों पर खुद भर्ती करेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस में चार पदों के लिए कुल 149 भर्तियां उनके द्वारा स्वंय की जाएंगी। इनमें बैंडमैन के 54 पद, डॉग हैंडलर के 44 पद, बिगुल बजाने वाले के 14 पद और घोड़े पर गश्त करने वाले के 37 पद शामिल हैं।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
