JEE Advanced Topper 2025: रोज 10-12 घंटे की पढ़ाई, उज्जवल ने जेईई एडवांस्ड में हासिल की 5वीं रैंक
JEE Advanced Topper 2025: दिल्ली के रहने वाले उज्जवल केसरी ने कमाल कर दिया है, उन्होंने जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की है। उज्जवल को 360 में से 324 मार्क्स प्राप्त हुए हैं।

JEE Advanced Topper 2025 AIR 5: जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली के रहने वाले उज्जवल केसरी ने कमाल कर दिया है, उन्होंने जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की है। उज्जवल को 360 में से 324 मार्क्स प्राप्त हुए हैं।
उज्जवल के फिजिक्स और मैथमेटिक्स में अत्यंत रुचि होने के कारण ही आज उन्हें इतनी बड़ी सफलता मिली है। यहीं नहीं, उज्जवल ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.999 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया था। उन्हें जेईई मेन 2025 सेशन 1 में ऑल इंडिया रैंक 33 हासिल हुई थी। उन्होंने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा नहीं दी थी।
उन्होंने बताया कि "मेरी हमेशा से ही साइंस फील्ड में रुचि रही है खासकर फिजिक्स में, लेकिन मुझे बायोलॉजी पसंद नहीं थी। इसलिए मैं हमेशा से ही इंजीनियरिंग करना चाहता था। मेरा बचपन से मैथमेटिक्स और फिजिक्स की ओर झुकाव ज्यादा रहा है। उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं पर हमें कोशिश करते रहना चाहिए और बीच राह में आकर हार नहीं माननी चाहिए।
उज्जवल केसरी जेईई एग्जाम की तैयारी करने के लिए रोज 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। उज्जवल ने अपने सपने को पूरा करने के लिए कक्षा 10वीं के बाद ही जेईई परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उज्जवल ने कहा कि जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड की तैयारी एक साथ की। उन्होंने ज्यादतर अपने टीचर्स के नोट्स और मॉड्यूल से पढ़ाई की है. उन्होंने जेईई मेन के लिए एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी की है खासकर केमिस्ट्री के लिए। वे रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। स्कूल के दौरान, वे स्कूल से आने के बाद 5 से 6 घंटे जेईई एग्जाम की तैयारी करते थे।
अन्य छात्रों की तरह उज्जवल केसरी आईआईटी नहीं बल्कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु में जाकर फिजिक्स में रिसर्च करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आईआईएससी, बेंगलुरु हमारे देश का बेस्ट इंस्टीट्यूट है और हमेशा से ही फिजिक्स उनका पसंदीदा सब्जेक्ट रहा है।